बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बूढ़ा बगीचा से व्यापारी मनीष सोनी के घर के सामने से बर्तन से भरा हुआ एक कार वाहन चोरी करने के मामले में संदिग्धों का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 15 फरवरी 2026 की रात को चोरी की यह घटना हुई थी मामले में पुलिस की टीम ने पीड़ित व्यापारी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।