कांके: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर रांची सिविल सर्जन सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर शपथ दिलाई गई
Kanke, Ranchi | Sep 10, 2026 विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर गुरुवार को करीब 12 बजे से सिविल सर्जन सभागार, राँची में जागरूकता कार्यक्रम और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने किया। इस अवसर पर अभियान निदेशक द्वारा उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों को आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरतम