*मां के नाम, हरियाली के नाम*❤️🌱
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए संचालित ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान की दिशा में आगे बढ़ते हुए, भरतपुर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संतोष कुमार मीना ने अपनी मां की पांचवीं पुण्यतिथि पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दो मोगरा, एक कदंब एवं एक गूलर के पौधे लगाए।
मां की स्मृतियों को प्रकृति की हरियाली के रूप में संजोने का यह छोटा-सा प्रयास उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पूर्व वर्षों में भी अर्जुन, पीपल, अशोक एवं बरगद सहित विभिन्न पौधे लगाए गए हैं।
इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे।
🙏🌱 आइए, मां की स्मृति में एक पेड़ लगाएं और धरती मां को हरा-भरा बनाएं।
#एक_पेड़_मां_के_नाम #मां_की_स्मृति #पांचवीं_पुण्यतिथि #हरियालो_राजस्थान #हरियाली #पर्यावरण_संरक्षण #पेड़_लगाएं