एत्मादपुर: गांव नाई की सराय के समीप आगरा-जलेसर मार्ग पर टेंपो चालकों ने चलती बस रुकवाकर बस के चालक परिचालक के साथ जमकर की मारपीट ।
Etmadpur, Agra | Jun 9, 2024 खंदौली क्षेत्र के गांव नाई की सराय के समीप आगरा जलेसर मार्ग पर टेंपो चालकों ने एक बस रुकवा कर बस के चालक और परिचालक के साथ जमकर मारपीट की है। मारपीट में बस का चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो चालकों ने बस के शीशे भी तोड़े हैं। बस के शीशे तोड़ते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। बस के चालक और परिचालक ने थाना खंदौली पर टेंपो चालकों के खिलाफ तहरीर दी