शाजापुर: राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय से एकता दौड़ का आयोजन, विधायक और कलेक्टर ने देश की एकता के लिए दौड़ लगाई
राष्ट्रीय एकता दिवस पर मंगलवार सुबह 7:00 बजे एकता की दौड़ का आयोजन किया गया ।यह दौड़ शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से प्रारंभ होकर ट्रॉफिक पाईन्ट होते हुए स्टेडियम ग्राउण्ड पर समाप्त हुई।इसके पूर्व उत्कृष्ट मैदान में अरुण भीमावद ने सभी को एकता की शपथ दिलाई और कलेक्टर रिजु बाफना के साथ हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को रवाना किया