शाजापुर: मक्सी में अवैध फैक्ट्री संचालन की सूचना पर प्रशासन ने खाद फैक्ट्री पर छापा मारा
कृषि विभाग की सीडीओ रानी चौधरी ने बताया की उक्त स्थान पर अवैध रूप से खाद बनाने की जानकारी मिली थी। जहां सरदार किसान सुपर क्वालिटी के नाम से खाद बनाई जा रही थी। फिलहाल हमे फैक्ट्री पर लेबर के सिवा कोई नहीं मिला। फैक्ट्री संचालक की जानकारी निकली जा रही हे वहीं लाइसेंस का भी पता किया जा रहा हे। खाद के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा हे।