बुधवार को विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर लखीसराय KRK मैदान में दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय खेल,गायन एवं चित्रकला प्रतियोगिता हुई. अपराह्न 6:13 बजे सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्च विद्यालय हलसी की करिश्मा जलेबी दौड में, सबीना परवीन 100 मीटर दौड़ में एवं अनीशा संगीत प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रही.यहां DM मौजूद रहे.