Public App Logo
प्रणव पाठक अध्यक्ष जनपद पंचायत देवसर ने स्वतंत्रता दिवस पर देवसर बहेरा स्थित सेंट मेरीज स्कूल में किया ध्वजारोहण देवसर 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देवसर बहेरा स्थित सेंट मेरीज विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता एवं रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीर सपूतों को स्मरण करते हुए उन्हें ससम्मान नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में सेंट मेरीज स्कूल देवसर के विद्यालय प्रबंधक फादर चेरियन, प्रधानाध्यापिका सिस्टर प्रभा, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय पाठक, अमित पाठक, वीरेंद्र शुक्ला, शिक्षक विकास कुमार शुक्ला, प्रकाश विश्वकर्मा, विजय कुमार विश्वकर्मा, शिक्षिका शशीकला एवं नीलम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। - Singrauli News