शिक्षक दिवस पर शेखपुरा में 'प्रोजेक्ट स्वाभिमान' के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 शिक्षक व 6 शिक्षा सेवक सम्मानित।
आज दिनांक 05 सितंबर 2026 को
शिक्षक दिवस 2026 के अवसर पर को जिला समाहरणालय के मंथन सभागार में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता श्री लखींद्र पासवान द्वारा जिले में संचालित 'प्रोजेक्ट स्वाभिमान' के तहत ईंट भट्ठों पर कार्यरत श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने और उनका पठन-पाठन सुनिश्चित करने वाले 12 उत्कृष्ट शिक्षकों तथा 06 सर्वश्रेष्ठ शिक्षा सेवकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न (मोमेंटो) और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता श्री लखींद्र पासवान ने कहा कि ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों तक शिक्षा पहुंचाना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य है। 'प्रोजेक्ट स्वाभिमान' के माध्यम से इन बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजाला फैलाने वाले शिक्षक और शिक्षा सेवक सही मायनों में समाज सुधारक की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सभी सम्मानित कर्मियों के समर्पण और लगन की सराहना की।
सम्मानित होने वाले प्रमुख चेहरे
प्रोजेक्ट के तहत बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जिन शिक्षकों और शिक्षा सेवकों को सम्मानित किया गया, उनमें मुख्य रूप से शामिल विमल भारती,गुड़िया खातून, उदय मांझी थें।
इनके अलावा अन्य शिक्षकों व शिक्षा सेवकों को भी ईंट भट्ठों पर बच्चों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।
शिक्षा विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
मंथन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों और कई गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी रही।