लालगंज: ब्लॉक सभागार हलिया में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
हलिया ब्लाक सभागार में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु संचालित गतिविधियों को लेकर खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर बाद ढाई बजे बैठक संपन्न हुई। बैठक में वीडीओ, एडीओ पंचायत, सीएम फेलो, बीएमसी यूनिसेफ, सचिव के अलावा ग्राम प्रधान मौजूद रहे। वीडीओ ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों की समस्या, निराकरण, एंटी लार्वा छिड़काव प्राथमिकता के आधार संचालित करें।