भिवानी: भिवानी नया बाजार स्थित किशोरी लाल सेवा सदन से आभूषण व नकदी चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
किशोरी लाल सेवा सदर में एक कमरे से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में किशोरी लाल सेवा सदन निवासी गोरीशंकर ने बताया कि शुक्रवार रात करीब तीन बजे वह अपने कमरे में सो रहा था। उसके कमरे में अचानक ही कुछ आवाजे आई। और चोर चोरी करके भाग रहे थे।