भिवानी: लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी, हम सब की जिम्मेदारी: एसडीएम मनोज कुमार दलाल
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने कहा है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सब की भागीदारी एक नैतिक जिम्मेदारी है। मतदान से हम सिर्फ सरकार को ही नहीं चुनते, बल्कि अपनी दिशा व दशा तय करते हैं। वोट से आने वाले परिणाम को हम जनादेश यानी जन का आदेश कहते हैं। जो यह तय करता है कि उनका प्रतिनिधित्व कौन करेगा।