भिवानी: नौरंगाबाद टोल के नजदीक मारपीट कर इर्टिका गाड़ी छीने फरार हुए बदमाश पुलिस ने किया मामला दर्ज
नौरंगाबाद टोल के नजदीक बदमाश ने गाड़ी आगे लगाकर पहले तो मारपीट की और फिर उनके इर्टिका गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस को दिए बयान में रामगंज मोहल्ला निवासी भूषण कुमार ने बताया कि उसकी महम गेट पर दुकान है। वह अपनी इर्टिका गाड़ी में दिल्ली गया था। उसके साथ गाड़ी चालक संदीप और उसका खुद का भाई था। जब वे नौरंगाबाद टोल पर पहुंचे और उनके साथ यह घटना हो गई।