कोटर: एसडीएम राहुल सिडालिया ने वार्ड 17 के मुक्तिधाम का रास्ता बहाल कर अतिक्रमण हटाया
Kotar, Satna | Jul 22, 2026 सतना। नगर के वार्ड क्रमांक 17 स्थित मुक्तिधाम के आम रास्ते पर लंबे समय से किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाकर मार्ग को बहाल कर दिया है। यह कार्रवाई एसडीएम सिटी राहुल सिडालिया के नेतृत्व में की गई, जिसके बाद मुक्तिधाम जाने वाला अवरुद्ध रास्ता आम लोगों के लिए पूरी तरह से खोला गया है।