आबू रोड: आबूरोड का ऐतिहासिक मंडोरी बांध बदहाल, प्रशासनिक अनदेखी से अस्तित्व पर संकट, कभी शहर की लाइफलाइन रहा मंडोरी बांध अब जर्जर
आबूरोड शहर की घनी आबादी के बीच स्थित ऐतिहासिक मंडोरी बांध इन दिनों प्रशासनिक अनदेखी और रखरखाव के अभाव में बदहाली की ओर बढ़ रहा है। कभी क्षेत्र की जल संरक्षण व्यवस्था और खेती के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले इस बांध की स्थिति अब चिंताजनक हो गई है।लंबे समय से मरम्मत और देखरेख नहीं होने के कारण बांध की पाल, मोरी और ओवरफ्लो सिस्टम जर्जर हो चुके हैं।