दिनारा: धान अधिप्राप्ति की तैयारी को लेकर विधायक आलोक कुमार सिंह ने पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक की, विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा
Dinara, Rohtas | Nov 6, 2026 दिनारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार सिंह ने लिलवछ पंचायत के सुरवारे गांव स्थित बराड़ी में पैक्स अध्यक्ष दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लिया। बैठक में दिनारा, सूर्यपुरा एवं दावथ प्रखंडों के पैक्स अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान आगामी धान अधिप्राप्ति की तैयारियों और किसानों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।