दिनारा प्रखंड में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को 10 बजे शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना एवं अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। सिद्ध शक्ति पीठ भलुनी धाम, आदर्श ग्राम खनिता सहित पूरे ग्रामीण क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। रविवार को मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र अर्पित किया।