नानपारा: नानपारा रेलवे क्रॉसिंग के पास अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, हादसे में दो घायल
नानपारा कोतवाली के रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक 12 वर्षीय बच्ची और ई रिक्शा चालक घायल हो गए। रिक्शे के नीचे पैर आ जाने से दोनों को चोटें आईं।आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की और घायलों को रिक्शे से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।