नानपारा: नानपारा की महिला ने ससुराली जनों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया, थाने में दी तहरीर
नानपारा में रहने वाली एक महिला ने ससुराली जनों पर दहेज की मांग को लेकर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है महिला ने बताया है की शादी 8 साल पहले लौकिहा गांव निवासी युवक के साथ हुई थी शादी में दहेज भी दिया गया था अतिरिक्त दहेज की मांग ससुरालीजन करते हैं उसने बताया कि लाठी डंडों से पिटाई कर भगा दिया गया है नानपारा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।