नानपारा: नवाबगंज के कुर्बानगाह और ईदगाह का एसडीएम और सीओ ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बकरा ईद त्योहार की तैयारी को लेकर नवाबगंज कस्बे में एसडीएम और लालधर यादव और सीओ प्रद्युमन सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल के साथ पहुंचकर कुर्बानगाह और ईदगाह का निरीक्षण किया प्रशासन ने कुर्बानी के दौरान विशेष निर्देश जारी किए मांस को ढक कर ले जाने का आदेश दिया अवशेषों को गड्ढे में दबाने की हिदायत दी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।