नानपारा: रूपईडीहा में ईदुल अजहा की नमाज अदा की गई, देश के अमन-चैन की दुआएं मांगी गईं
रूपईडीहा में ईदुल अजहा का त्योहार श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। नगर की विभिन्न मस्जिदों में सुबह 7 बजे से नमाज का सिलसिला शुरू हुआ। ईदगाह में सुबह 7:30 बजे इमाम ने नमाज अदा करवाई नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। मुस्लिम समुदाय ने भाईचारे की भावना का प्रदर्शन किया। त्योहार शांतिपूर्वक मनाया।