बिछिया: ओबीसी जनगणना और किसान मुद्दों पर आंदोलन तेज, बिछिया क्षेत्र के ग्रामीण भी पहुंचे जिला मुख्यालय
जिले में ओबीसी की जातिवार जनगणना सहित किसान और आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा सहित अन्य संगठनों का अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना-प्रदर्शन जारी है। आंदोलन 2 सितंबर से मुख्यालय के कलेक्ट्रेट मार्ग पर शुरू किया गया है। आज 6 सितंबर, रविवार को सुबह करीब 10 बजे विधानसभा बिछिया के गांवों से बड़ी संख्या मे ग्रामीण भी पहुंचे है l