टीकमगढ़: टीकमगढ़ की नजाई सब्जी मंडी में असामाजिक तत्वों ने सब्जी के ठेले फेंके, पुलिस कर रही जांच
टीकमगढ़ शहर के नजाई बाजार स्थित सब्जी मंडी में बीती रात सब्जी के ठेले फेंकने का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह जब सब्जी विक्रेता पहुंचे तो,उन्होंने देखा की पूरी सब्जी सड़क पर बिक्री हुई है। विक्रेताओं ने असामाजिक तत्वों पर ठेले फेंकने का आरोप लगाया है। इस घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है।