लखीसराय: नगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
नगर थाना परिसर में रामनवमी त्योहार को लेकर शुक्रवार की दोपहर 12:49 पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार साहनी के द्वारा किया गया। शांति समिति की बैठक को लेकर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय वार्ड पार्षद सामाजिक कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे। रामनवमी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने की बात कही गई।