मोहनिया: अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायत की कार्रवाई जारी, अतिक्रमण कारी को देखते ही भागते हुए पकड़ा गया, वसूला गया जुर्माना
मोहनिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुधांशु कुमार के नेतृत्व में और पुलिस बल की मौजूदगी में मोहनिया के रामगढ़ रोड दुर्गावती रोड और मुख्य बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया इस दौरान जुर्माना वसूले गए यह कार्रवाई बुधवार की संध्या 4:30PM बजे की गई कार्रवाई के डर से पहले ही अतिक्रमणकारि इधर-उधर भागते नजर आए।