बक्सर: डीएम ने 16 जून को गंगा दशहरा पर्व को लेकर रामरेखाघाट का किया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश.
Buxar, Buxar | Jun 12, 2024 रामरेखाघाट पर गंगा दशहरा को जुटने वाली भीड़ को लेकर जिला पदाधिकारी ने रामरेखाघाट घाट पहुंच बुधवार को निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम के साथ डीडीसी डॉक्टर महेंद्र पाल, एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार, नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नेयमतुल्ला फरीदी के साथ ही अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे. डीएम ने घाट का निरीक्षण किया.