सुल्तानपुर: लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर धर्मगंज के पास डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पति की मौत व पत्नी हुई घायल
कोतवाली नगर के नबीपुर मोहल्ले के निवासी निवासी रमेश मिश्रा बीती रात पत्नी को बाइक से लेकर लंभुआ कोतवाली अंतर्गत पांडेयपुर गांव जा रहे थे। लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर धर्मगंज के पास डंपर ने टक्कर मार। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां रमेश मिश्रा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।