सुल्तानपुर: सुलतानपुर:जनकल्याण सेवा संघ ने कराई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता,पूर्व विधायक ने बच्चों को मेडल व शील्ड देकर किया सम्मानित
जनकल्याण सेवा संघ ने प्राथमिक विद्यालय लौहार पश्चिम में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया।जिसमें जिले के 17 विद्यालय से 300 बच्चों ने प्रतियोगिता मेें प्रतिभा किया।प्रतियोगिता में शामिल विजेता बच्चों को पूर्व सपा विधायक अनूप संडा ने प्रशस्ति पत्र,मेडल व शील्ड देकर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विधायक ने कहा कि यही बच्चे हमारा भविष्य हैं।