सुल्तानपुर: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा लंभुआ रेलवे स्टेशन : सांसद मेनका गांधी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सजीव प्रसारण के माध्यम से लंभुआ अमृत स्टेशन सहित कुल 554 रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए विभिन्न कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद मेनका गांधी ने दौरे के तीसरे व अंतिम दिन लंभुआ रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण कार्यों का शिलान्यास बतौर मुख्य अतिथि किया।