सुल्तानपुर: सुलतानपुर:अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर गोमती सेतु टूटने पर,डीएम कृतिका ज्योत्स्ना ने दी प्रतिक्रिया
सुलतानपुर जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना ने बताया कि टाटिया नगर स्थित गोमती सेतु पुल जो क्षतिग्रस्त हुआ है इसका हमने संज्ञान लिया था और शुक्रवार की रात को ही इस पर डायवर्जन लगा दिया गया था।शनिवार की सुबह ही हमारी जो संस्थाएं थी वह वहां पहुंच गई थी।उन्होंने हमें बताया कि एक हफ्ते से दस दिन का टाइम लगेगा इसको रिपेयर करने में और रिपेयरिंग का कार्य शुरू हो गया है