सुल्तानपुर: सुलतानपुर:शक्ति वंदन अभियान के तहत जिला पंचायत सभागार में एनजीओ सम्मेलन किया गया आयोजित
सुलतानपुर में भाजपा ने सोमवार को शक्ति वंदन अभियान के तहत जिला पंचायत सभागार में एनजीओ सम्मेलन आयोजित किया।सम्मेलन की मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने एनजीओ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।10 वर्षों में सरकार ने महिलाओं को सुविधा,सुरक्षा व सम्मान दिया है।