धौलपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई जगहों से लिए नमूने
खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम एवं आमजन को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेशभर में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में विभिन्न प्रमुख स्थानों पर खाद्य पदार्थों का निरीक्षण एवं नमूनीकरण किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी धौलपुर डॉ. धर्मसिंह मीणा ने बताया कि जिले मे