हरिद्वार: पूर्व सीएम हरीश रावत ने देवपुरा स्थित प्रेस क्लब में की PC, BHEL और इन्वेस्टर समित को लेकर यात्रा निकालने की घोषणा की
बीएचईएल की जमीन राज्य सरकार को दिए जाने की मुख्यमंत्री की मांग पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सवाल उठाया है। देवपुरा स्थित प्रेस क्लब पहुंचे हरीश रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाए। हरीश रावत ने कहा कि सुनियोजित ढंग से पब्लिक सेक्टर यूनिट को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इन मुद्दों पर यात्रा की घोषणा की।