चित्तौड़गढ़: 22 जुलाई से आयोजित होने वाले चातुर्मास को लेकर गांधीनगर स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बैठक का हुआ आयोजन
चित्तौड़गढ़ के गांधीनगर स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी में आज आगामी 22 जुलाई से होने वाले चातुर्मास को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित की बैठक में सभी संगठन व पदाधिकारी को चातुर्मास की जिम्मेदारी बांटी गई। अभय दास महाराज के सानिध्य में चातुर्मास का आयोजन 22 जुलाई से किया जाएगा।