चित्तौड़गढ़: पंचायत समिति परिसर चित्तौड़गढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया पौधारोपण
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही एक पौधा मां के नाम अभियान को लेकर चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति परिषद में पौधारोपण किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी जिला कलेक्टर आलोक रंजन पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने पंचायत समिति परिसर में पौधारोपण किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पंचायत समिति में मौजूद रहे।