धारकोट क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जाखाली गांव में CHC घड़ियाल की ओर से मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। इससे पहले स्वायम कैंप अगरोड़ा में आयोजित किया जाता था, जिसका लाभ ऊपरी क्षेत्र के ग्रामीणों को दूरी के कारण पर्याप्त रूप से नहीं मिल पा रहा था। ग्राम प्रधान अनूप कंडारी ने बीडीसी बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद विभाग ने संज्ञान लेते हुए कैंप को जाखाली में आयोजित करने की व्यवस्था की। कैंप में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं सेवाएं उपलब्ध कराईं। इस दौरान डॉ. मीनाक्षी वर्मा,डॉ. सुमित कुमार, दीपक, फार्मासिस्ट ज्योति, ANM मीनाक्षी रावत, CHO कु. मनीषा सहित आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्राम प्रधान अनूप कंडारी ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए कैंप जाखाली में आयोजित किए जाने पर डॉ. मीनाक्षी वर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रधान नौडियालगांव अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
Pauri, Garhwal | Aug 21, 2026