हरसूद: नेशनल लोक अदालत में 213 मामलों का निपटारा कर ₹1,14,22,782 के अवार्ड पारित हुए
Harsud, Khandwa | Sep 12, 2026 सिविल न्यायालय हरसूद में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत में कुल 213 मामलों का निराकरण हुआ एवं एक करोड़ 14 लाख 22782 रुपए के अवार्ड आदेश पारित हुए।