पटना ग्रामीण: दुल्ली घाट पर पानी कारोबारी मंटू राय की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से मिले चार खोखे
खाजेकला थाना क्षेत्र के दुल्ली घाट पर रविवार रात करीब 8:30 बजे पानी कारोबारी मंटू राय की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। रविवार रात करीब 11:15 बजे पटना सिटी एसडीपीओ 2 गौरव कुमार ने मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गोली लगने के बाद मंटू राय को NMCH अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मंटू राय को मृत घोषित कर दिया।