पटना ग्रामीण: कौवाकोल में अज्ञात अपराधी ने ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, एनएमसीएच में इलाज जारी
पटना सिटी के कौवाकोल में रविवार की दोपहर एक ई रिक्शा चालक को अज्ञात अपराधी ने गोली मार दी। हालांकि घटना कितने बजे की है इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। गोली लगने से घायल ई रिक्शा चालक को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। चौक थाना प्रभारी दुष्यंत कुमार ने रविवार शाम करीब 6:00 बजे मामले की जानकारी दी है।