पटना ग्रामीण: कारगिल चौक पर ऑपरेशन सिंदूर में योगदान देने वाली महिलाओं के सम्मान में निकाला गया कैंडल मार्च
कारगिल चौक पर रविवार रात करीब 8:00 बजे कैंडल मार्च निकाला गया। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद किए गए ऑपरेशन सिंदूर में अपना योगदान देने वाली महिलाओं और भारतीय सेना के सम्मान में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में शामिल युवाओं ने कहा कि जरूरी नहीं की रौशनी चिरागों से ही हो, बेटियां भी घरों में उजाला करती है।