मधुबनी पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रितेश चंद्र सिन्हा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पटना स्थित उनके आवास से कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। निगरानी ब्यूरो के अनुसार, रोहतास जिले के डेहरी निवासी एक संवेदक ने सड़क निर्माण की दो योजनाओं के बकाया भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि करीब 6.50 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान के बदले 19.50 लाख रुपये की मांग की गई थी, जबकि तत्काल पांच लाख रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। गिरफ्तारी की खबर के बाद मधुबनी पथ प्रमंडल कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा और विभागीय कर्मियों के बीच घटना की चर्चा होती रही।
#madhubanilocalupdate #MadhubaniNews #BiharNews #VigilanceBureau #BiharVigilance #CorruptionCase #BriberyCase #VigilanceRaid #BreakingNews #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Madhubani Breaking News ] [ Ritesh Chandra Sinha ] [ Madhubani Executive Engineer ] [ Vigilance Bureau Bihar ] [ Bihar Vigilance Raid ] [ Engineer Arrested ] [ Bribery Case Bihar ] [ Road Construction Department ] [ Madhubani Path Pramandal ] [ Bihar Corruption News ]