नाथनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर दियारा स्थित दीपनगर गंगा घाट के पास उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब जिला प्रशासन गंगा में अवैध तरीके से बनाए गए रास्ते को हटाने पहुंचा। कार्रवाई के विरोध में बुधवार को करीब एक बजे स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया।