नाथनगर: शाहपुर कालिका मंदिर चोरी मामले में 6 आरोपित गिरफ्तार, 2 चांदी के मुकुट, झांप और CNG टेम्पो बरामद
नाथनगर थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित मंदिर से मां काली की प्रतिमा के साथ चांदी के आभूषण चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के दो चांदी के मुकुट, एक चांदी का झांप तथा घटना में प्रयुक्त सीएनजी टेंपो बरामद किया गया है।