मोहड़ा: गेहलौर थाना अध्यक्ष ने दो बैंकों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
Muhra, Gaya | May 18, 2026 गेहलौर थाना अध्यक्ष रश्मि कुमारी ने अपने दल-बल के साथ क्षेत्र के दो बैंकों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दक्षिणी बिहार ग्रामीण बैंक की सहजादपुर एवं बैरका शाखा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बैंक परिसर में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों एवं उचक्कों पर विशेष नजर रखी गई। थाना अध्यक्ष ने बैंक कर्मियों को सतर्क रहने का आदेश दिया