जनता दरबार में एसपी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार द्वारा आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। जनता दरबार में लोग भूमि विवाद, आपसी विवाद, पुलिस संबंधी मामलों सहित अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए।
पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित मामलों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जन संवाद को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपनी समस्याएं बेझिझक पुलिस प्रशासन के समक्ष रखने की अपील की, ताकि उनका विधिसम्मत एवं शीघ्र निस्तारण किया जा स