काको मंडल कारा का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
जहानाबाद।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को स्थानीय मंडल कारा, काको का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कारा अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार के सभी वार्डों, सेल एवं संवेदनशील स्थलों की गहन तलाशी ली। साथ ही बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा भोजन की गुणवत्ता का भी बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के बाद जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कारागार परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को लगातार चालू रखने तथा कंट्रोल रूम से 24 घंटे प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि कारागार की सुरक्षा व्यवस्था हर हाल में मजबूत और सतर्क रहनी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को पूरी तरह रोका जा सके।