फिरोज़ाबाद: कोतवाली जसराना में होली-रमजान पर सख्त संदेश, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
होली और रमजान को लेकर कोतवाली जसराना में रविवार दोपहर 12 बजे करीब शांति कमेटी की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम जसराना राजेश कुमार शुक्ला ने की। बैठक में दोनों समुदायों से शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। क्षेत्राधिकारी प्रेमप्रकाश पांडे ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर डीजे बजाने पर कार्रवाई होगी।