सोरांव: मऊआइमा इलाके के सुलेमपुर गांव के समीप सड़क के किनारे खड़े बच्चों को बाइक ने मारी टक्कर, घायल
मऊआइमा थाना क्षेत्र के सुलेमपुर नई बस्ती निवासी विनोद कुमार पटेल पुत्र स्व. राम सुमेर पटेल का लड़का लकी व भांजे निक्की व अनिल घर के सामने शुक्रवार की दोपहर खड़े होकर बात कर रहे थे । आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित नामजद करते हुए तहरीर दी।