मिहींपुरवा: मोतीपुर क्षेत्र में पुलिस टीम की शातिर अपराधियों से हुई मुठभेड़, 01 अपराधी के पैर में लगी गोली, 02 अपराधी गिरफ्तार
मोतीपुर पुलिस के द्वारा सूचना के आधार पर गोकशी की घटना कारित करने वाले अपराधियों से पुलिस मुठभेड़ हुई इसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी दो साथी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से एक अदद तमंचा एक अदद जिंदा कारतूस 1940 रुपए नगद एक मोटरसाइकिल एक अदद में बाँट 1 किलो 500 ग्राम मांस काटने वाला एक अदद लकड़ी का ठीहा तीन अदद चाकू बरामद किए