बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक: आपदा प्रबंधन पुनर्वास समिति के अध्यक्ष गप्पू बाबू और सांसद की उपस्थिति में हुई विस्तृत समीक्षा!
आज दिनांक 02 सितंबर 2026 को समाहरणालय सभागार में बिहार विधान परिषद की आपदा प्रबंधन पुनर्वास समिति के अध्यक्ष श्री राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय सांसद, हथुआ विधायक श्री राम सेवक सिंह, बरौली विधायक श्री मंजीत सिंह, डीएम श्री समीर सौरभ और डीडीसी गौरव कुमार मौजूद रहे।
बैठक में बताया गया कि गंडक नदी के कारण जिले के 06 संवेदनशील अंचलों (बैकुंठपुर, सिधवलिया, बरौली, मांझा, गोपालगंज और कुचायकोट) में बाढ़ का प्रभाव हो सकता है। सारण तटबंध (72 किमी) और छरकियां तटबंध (85.84 किमी) की सुरक्षा हेतु प्रति किलोमीटर श्रमिकों द्वारा 24×7 निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को 18 चिकित्सा दलों, जीवनरक्षक दवाओं और एंटी स्नेक वेनम के साथ अलर्ट मोड पर रखा गया है।
32 views | Gopalganj, Bihar | Sep 2, 2026